Royal Enfield सालों से 26 जनवरी की परेड में शामिल हो रहीं ये बाइक्स, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: देश कल 72 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर साल की तरह इस साल भी भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय राजपथ पर देती नज़र आएगी। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस बार आम जनता सेना के पराक्रम को देखने के लिए उनका हौसलाअफजई करने के लिए मौजूद नहीं होगी।

सालों से हम और आप भारतीय जवानों के शौर्य का परिचय देखते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि सेना हमेशा परेड में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बाइकों का ही इस्तेमाल क्यों करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी सही वजह कि क्यों दशकों से भारतीय जवानों के दस्ते में Royal Enfield मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया जाता है।

देश की आज़ादी के वक्त भारतीय सेना BSA और Triump मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया करती थी। लेकिन उस दौरान इन बाइकों के मैकेनिज्म और तकनीकी ज्यादा एडवांस नहीं थी जिसके चलते हमारी सेना के जवानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इन्ही कारणों की वजह से सन् 1949 में पहली बार ब्रिटिश मोटररसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइकों को भारतीय सेना में शामिल किया गया था। उस वक्त सेना में इन बाइकों का इस्तेमाल जवान सीमा से सटे इलाकों में गश्त लगाने के लिए किया करते थे।

पिछले 70 से भी अधिक सालों से भारतीय थल सेना इन रॉयल एनफील्ड का इस्तेमाल कर रही है। इस बाइक के सेना के साथ रिश्ते की कहानी भी काफी दिलचस्प है। जब बीएसए और ट्रियंप जैसा बाइकें सेना के लिए उपयुक्त साबित नहीं हुईं तब भारतीय सेना अन्य मोटरसाइकिलों को सेना में सम्मलित करने का निर्णय लिया।

उन दिनों भी रॉयल एनफील्ड एक चर्चिच बाइक थी क्योंकि यह बाइक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थी। इतना ही नहीं उस समय रॉयल एनफील्ड की बाइकों का प्रयोग ब्रिटिश आर्मी के अलावा कई अन्य देश की सेनाओं द्वारा भी किया जाता था। जिसे देखते हुए भारत ने भी इन बाइक्स को अपने दस्ते में लाने का फैसला किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button