शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पहली बार नजर आईं बोल्ड अवतार में, कहा-

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिहं’ फेम एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के हिट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। शाहिद कपूर ने अबतक के अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं शाहिद न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

यही नहीं शाहिद की तरह ही उनकी पत्नी मीरा राजपूर भी हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। मीरा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस काफी पंसद करते हैं। इसी बीच मीरा राजपूत की एक बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। पहली बार मीरा को बोल्ड अवतार में देख फैंस काफी हैरान हैं।

 

शाहिद कपूर की बेटर हाफ मीरा राजपूत इनदिनों गोवा में वैकेशन पर हैं। गोवा वैकेशन की कई ग्लैमरस तस्वीरें मीरा शेयर कर रही हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस एक तस्वीर में वह स्टाइलिश अंदाज में खड़ी हैं। उन्होंने ब्लैक हॉट टॉप के साथ मजेंटा पिंक कलर की पैंट पहनी हुई है।

 

मीरा राजपूत ने गोवा वैकेशंस की फोटो को शेयर करते हुए बेहद ही खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘आप मुझे जैस्मीन भी बुला सकते हैं…।’ वहीं दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब तुम मेरी ओर देखते हो…।’ मीरा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनकी अबतक उनकी इन तस्वीरों को काफी बार देखा जा चुका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button