विकासनगर में नहर में डूबी युवती, पुलिस ने बचाया पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने शक्ति नहर में डूब रही एक युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों और युवती के परिजनों ने तारीफ की है। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती शक्तिनहर में खुदकुशी करने जा रही है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एसओजी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर फोन की लोकेशन को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया। युवती के फोन की आखिरी लोकेशन डाकपत्थर स्थित तिकोना पार्क के नजदीक शक्ति नहर के पास मिली।

इस पर चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर अर्जुन सिंह गुसाईं, कांस्टेबल अनिल भंडारी के साथ मिलकर लोकेशन वाली जगह पर युवती को तलाश करने लगे। इस दौरान उन्हें कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि एक युवती नहर में डूब रही थी। जिसे पुलिस ने डाकपत्थर निवासी राजू तोमर, नवाब और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया, जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button