लाहौल में मूलिंग पुल के समीप गिरा हिमखंड, केलांग-मनाली सड़क अवरुद्ध!

VON NEWS: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में धूप खिलने के बाद हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे केलांग से 10 किलोमीटर दूर मनाली की तरफ मूलिंग पुल के समीप हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने से केलांग-मनाली सड़क बाया अटल टनल रोहतांग होकर फिर अवरुद्ध हो गई है। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग हाईवे फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल हुआ था।

हिमखंड गिरने के चंद मिनट पहले ही यहां से कुछ वाहन गुजरे। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई वाहन नहीं आए। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी सुरिंद्र ने कहा कि कुछ वाहन हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। बता दें कि मौसम खुलने के बाद घाटी के कई इलाकों में हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है। हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान(सासे) ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

हिमस्खलन की चेतावनी जारी होने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति प्रशासन अलर्ट पर है। सासे ने हिमस्खलन की चेतावनी देने कहा कि मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सोलंगनाला, धुंधी, अटल टनल साउथ पोर्टल, नॉर्थ पोर्टल से केलांग तक, मनाली-लेह मार्ग में नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान, कोठी, रोहतांग दर्रा, पलचान-सोलंग से धुंधी, कोकसर-सिस्सू-तांदी, दारचा रूट, दारचा-पटसेउ-जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला, तंगलंगला आदि जगहों में हिमस्खलन गिरने का खतरा है। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि हिमखंड  गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button