पूरे उत्तरी भारत की सेंक्चुरी में फैल सकता है बर्ड फ्लू, जानिए
आगरा,VON NEWS: प्रवासी पक्षियों में सबसे ज्यादा बार हेडेड गूज बर्ड फ्लू की चपेट में आया है। बार हेडेड गूज उत्तरी भारत के बड़े-छोटे सभी जलाशयों में पहुंचता है। इससे सारे राज्यों में और खतरा बढ़ने लगा है। आगरा में वन विभाग ने बार हेडेड गूज पर निगरानी बढ़ा दी है।
हिमाचल के कांगड़ा जिले स्थित पौंग बांध के पास मृत मिले प्रवासी पक्षियों में सबसे ज्यादा संख्या बार हेडेड गूज की ही थी। जिसमें जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार बार हेडेड गूज सेंट्रल एशिया, पूर्व सोबियत संघ, चीन मंगोलिया, साइबेरिया सहित कई देशों से उत्तरी भारत में ठहरती है। जो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के जलाशयों में रुकती है। इससे विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू उत्तरी भारत के सभी राज्यों मे फैलने की संभावना जताई है। इसी लिए वन विभाग ने भी बार हेडेड गूज पर निगरानी बढ़ा दी है।
मथुरा में मिली थी बार हेडेड गूज मृत
बायोडाइवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. केपी सिंह ने बताया कि मथुरा स्थित छाता के पास खाभरा गांव में छोटा सा जलाशय है। यहां पर बाहर हेडेड गूज बड़ी संख्या में पहुंचती है। लगभग 10 दिन पहले यहां एक बार हेडेड गूज मृत मिली पाई गई थी। बार हेडेड गूज बर्ड फ्लू की चपेट में आने से खतरा और बढ़ गया है।
कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार, चंबल, समान, पटना पक्षी विहार व जोधपुर झाल सहित यमुना नदी में बार हेडेड गूज बड़ी संख्या में है।
हिमाचल में बर्ड फ्लू से बार हेडेड गूज की मौत हुई है। उत्तरी भारत के सभी राज्यों में पहुंचता है। इससे बर्ड फ्लू और रफ्तार पकड़ सकता है।
टीके राय, दिल्ली स्टेट कोर्डिनेटर, वेटलैंट इंटरनेशन संस्था
हिमाचल में बार हेडेड गूज में बर्ड फ्लू होने की जानकारी हैl इस लिए राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी परियोजना में शामिल सभी सेंक्चुरी में ठहरे इस पक्षी पर निगरानी बढ़ा दी हैl जहां जहां इसके झुंड बैठते हैंl उसके आसपास के अन्य पक्षियों को पर भी नजर रख रहे हैंl