मेरठ में डॉक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे पैसे, जानिए पूरा मामला

मेरठ,VON NEWS: मेरठ में फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्तों से पैसे मांगने वाला गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य फेसबुक यूजर्स की फोटो चोरी कर उसी नाम से दूसरी आईडी बना लेते है। यूजर्स के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती करते है। उसके बाद उनसे मजबूरी का बहाना बनाकर पैसे मांगते है।

मवाना खुर्द निवासी डॉक्टर अनिल कुमार स्वजन के साथ रहते है। उनका मवाना रोड पर क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनकी फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली।

ठगों ने उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले उनसे दोस्ती की, उसके बाद आरोपितों ने बीमारी का बहाना बनाकर दोस्तों से पैसे मांगने शुरु कर दिए। पैसे मांगने का मैसेज मिलते ही एक दोस्त ने उन्हें जानकारी दी।

जिसके बाद उन्हें फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने के मामले का पता चला। उन्‍होंने तुरंत ही अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए दोस्तों को आगाह कर दिया।

गुरुवार को डॉक्टर ने पुलिस आफिस पहुंचकर एसपी क्राइम से शिकायत की है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है। बता दें कि पूर्व में भी आरोपित शहर के कई प्रतिष्ठत लोगों की फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांग चुके है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button