जिंदल कंबाइंस के दफ्तर की सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: गुरुग्राम सेक्टर-44 में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिंदल कंबाइंस की सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी इमारत ही जल गई है।

जिस तरह की आग लगी थी उससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह आग आज सुबह करीब 3.00 बजे लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद एक-एक कर दमकल की 50 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लग गईं।

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही अब तक इस हादसे में जनहानि की कोई खबर नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button