क्या होता है फाइब्रोमाइल्जिया, जानें इसके लक्षण, पढ़े पूरी खबर
दिल्ली,VON NEWS: फाइब्रोमाइल्जिया हड्डियों से संबंधित बीमारी है। इस विकार में शरीर की हड्डियों और मांशपेशियों में तेज दर्द के साथ सनसनी होती है। ऐसा लगता है मानो कोई सुई चुभा रहा है। यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। यह विकार किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। खासकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह शिकायत अधिक देखी जाती है। इस बीमारी में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए तत्काल डॉक्टर की मदद लें। अगर आपको फाइब्रोमाइल्जिया के बारे में नहीं पता है, तो आइए सब कुछ जानते हैं-
सिरदर्द
थकान
हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
अनिद्रा
डिप्रेशन
यह एक आनुवांशिक रोग है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। अगर परिवार में किसी एक सदस्य को फाइब्रोमाइल्जिया है, तो अन्य सदस्यों में इसके लक्षण पाए जा सकते हैं। इसके साथ ही फाइब्रोमाइल्जिया चोट की वजह से भी होती है। जबकि अत्यधिक तनाव लेने से भी इसका खतरा अधिक रहता है। अगर प्राथमिक स्तर पर डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।
विशेषज्ञ की मानें तो ‘फाइब्रोमायल्जिया के लिए विटामिन डी दवा समान है। इससे यह बीमारी पूरी तरह खत्म नहीं होती, लेकिन शरीर में विटामिन-डी की अधिकता से दर्द में आराम मिलता है। शरीर की हड्डियों और मांशपेशियों में दर्द की एक वजह विटामिन-डी की भी कमी है। इसके लिए ‘फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों को धूप का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सूर्य विटामिन-सी का मुख्य स्त्रोत है।