कुमाऊं में रविवार से बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर हल्की बारिश पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी,VON NEWS : पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले ही हवा की दिशा बदल गई है। दक्षिण-पश्चिमी हवा उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने लगी है। इससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। तराई-भाबर से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान तेजी से गिरने लगा है। शुक्रवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। अल्मोड़ा का तापमान शून्य से नीचे है। पिथौरागढ़ में पहली बार तापमान एक डिग्री से नीेचे पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर बढ़ गई है। आने वाले तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी शुरू होने लगेगी। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत जिले में आंशिक बादल छाने की संभावना है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ अधिक मजबूत रहेगा। रविवार व सोमवार को कुमाऊं में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। रविवार को 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है तो अगले दिन मौसम ठंडा होने बाद 2200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मौसम में आने वाले बदलाव से ठंड एक बार फिर बढ़ने लगेगी। आने वाले सप्ताह तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       21.1         0.1

नैनीताल      15.4          4.0

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button