एक व्यक्ति ने छोटे भाई पर किया धारदार हथियार से हमला, पढ़े पूरा मामला

देहरादून,VON NEWS: बागाखाला रायपुर में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार करने के बाद भाई को मृत समझकर आरोपित फरार हो गया। घायल को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, सीमा शर्मा निवासी बागाखाला ने बताया कि बीती रविवार को वह पति दीपक शर्मा और बच्चों के साथ घर पर थीं।

रात करीब साढ़े 10 बजे जेठ पंकज शर्मा गेट के बाहर पहुंचा और दीपक को बातचीत के लिए बाहर बुलाया। महिला का आरोप है कि दीपक को पंकज घर से 100 मीटर की दूरी पर ले गया और फिर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दीपक के सिर, छाती और कंधे पर कई चोटें आई हैं। काफी देर तक दीपक घर नहीं लौटा तो स्वजन उसे खोजने निकले। घर से कुछ दूरी पर वह लहूलुहान हालत में मिला। स्वजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

फाइनेंस कार बेचकर 5.20 लाख रुपये हड़पे

सेलाकुई के एक व्यक्ति ने फाइनेंस पर ली गई कार दूसरे व्यक्ति को बेचकर 5.20 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दंपति के खिलाफ एक साल बाद मुकदमा दर्ज किया है।

मेहूंवाला निवासी बॉबी त्यागी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसने मो. अनस से एक कार खरीदी। कार का सौदा आठ लाख रुपये में हुआ था। आरोपित ने पहली किस्त में 5.20 लाख रुपये लिए थे। इसके कुछ दिन बाद एक फाइनेंस कंपनी कार ले गई। तब पता चला कि कार फाइनेंस पर ली गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button