ब्रिटेन से भारत के विभिन्‍न राज्‍यों में अब तक आए 9 कोरोना वायरस संक्रमित,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली,VON NEWS: भारत के विभिन्‍न राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के कारण मिल रहे हैं। वहां से आने वाले उड़ानों के जरिए अब तक देश के विभिन्‍न राज्‍यों में कुल 9 संक्रमित यात्री आ चुके हैं। हालांकि अभी यह कहना मुश्‍किल है कि ये सभी कोरोना वायरस की नई स्‍ट्रेन से संक्रमित हुए हैं। इसकी जांच के लिए चेन्‍नई आए संक्रमित यात्री के सैंपल को पुणे स्‍थित एनआइवी भेजा गया है ताकि इस बात की पुष्‍टि हो सके।

अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर हेल्‍प डेस्‍क

हालात को देखते हुए देश के तमाम अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर हेल्‍प डेस्‍क बनाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, वहां से आ रहे यात्रियों को भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट पर कोविड टेस्‍ट RT-PCR कराना होगा। सोमवार को भारत ने 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन के लिए विमानों की आवाजाही पर रोक लगाने का ऐलान किया ताकि ब्रिटेन में आए कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन का संक्रमण भारत में फैलने से रोका जा सके।

अब तक कर्नाटक, चेन्‍नई, दिल्‍ली और कोलकाता में ब्रिटेन से लौटे यात्रियों के कोविड संक्रमित होने की पुष्‍टि हुई है। इस क्रम में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ज्‍वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप ने तत्‍काल एक बैठक बुलाई और ब्रिटेन में कोविड-19 के हालात का भारत में प्रभाव का जायजा लिया। साथ ही इसके समाधान पर भी चर्चा की। कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कारण ब्रिटेन में सनसनी है और वहां सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button