क्रिसमस विकेंड सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन जगहों पर अपनी छुट्टियां गुजार सकते हैं!

नई दिल्ली,VON NEWS: साल का अंत करीब है, नया साल दस्तक दे रहा है और लोग बेसब्री से इस साल के जाने का इंतजार कर रहे हैं। साल 2020 सारी दुनिया को परेशान कर चुका है अब लोग नए साल का इंतजार नई उम्मीदों के साथ कर रहे हैं। नए साल का स्वागत इस उम्मीद से कर रहे हैं कि साल के खत्म होने के साथ ही कोरोना महामारी का भी अंत हो जाएगा।

आने वाले साल का स्वागत और क्रिसमस का जश्न इस समय लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशी है। क्रिसमस करीब है और आप भी तीन दिनों तक विंटर वेकेशन का मज़ा लेना चाहते हैं तो हम आपको बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप क्रिसमस विकेंड सेलिब्रेट कर सकते हैं।

शिमला, हिमाचल प्रदेश:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेहतरीन जगह है। शिमला में इन दिनों आप बर्फ की खूबसूरत वादियों में हसीन नज़ारों का लुत्फ उठा सकते हैं। शिमला में दिसंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट है। सर्द हवाओं के साथ बर्फ बारी का नज़ारा स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों से कम नहीं दिखता। यहां आप आइस स्केटिंग से लेकर देवदार के पेड़ों के बीच घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

मुन्नार, केरल का स्वर्ग है:

केरल में घूमने को कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन है, इन्ही में से एक है मुन्नार जो पूरे भारतवर्ष से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। मुन्‍नार तीन नदियों का संगम है जहां आपको तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्‍लाथन्‍नी और कुंडाली एक ही स्थान पर मिलती हुई दिखाई देंगी। इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडा मौसम है। आप क्रिसमस पर तीन दिनों तक ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग का आनंद ले सकते हैं।

कच्छ का रण, गुजरात:

कच्छ के रण में 7,505 वर्ग मील लंबे थार रेगिस्तान में पूर्णिमा की रात में एक अलग ही दृश्य नजर आता है। वैसे कच्छ का रण अपने कच्छ उत्सव के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, जिसे ‘रण उत्सव’ के नाम से भी जाना जाता है और जिसे सर्दियों में आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में पारंपरिक व्यंजनों, खरीदारी, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों से लेकर कला, हस्तशिल्प, स्टार गेजिंग, रेगिस्तानी सफारी और कई अन्य गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

गोवा:

भारत का सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन, गोवा जहां साल भर स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आनंद लेने आते हैं। अगर आप भी क्रिसमस पर विकेंड का आनंद लेना चाहते हैं तो गोवा आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस है। विंटर वोकेशन में आप समुद्र के किनारे गुनगुनी घूप का मजा ले सकते हैं। आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बीच पार्टीज या नाइटक्लब में थिरकने के लिए जा सकते हैं।

पुड्डुचेरी:

क्रिसमस मनाने के लिए पुड्डुचेरी सबसे बेहतरीन जगह है। यहां कई चर्च हैं, जहां इस सेलिब्रेशन की रौनक देखते ही बनती है। यहां पर रोमन कैथलिकों अच्छी-खासी आबादी है, जो बेहद उत्साह, आनंद व मनोरंजन के साथ क्रिसमस मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button