नैनीताल में झील के किनारे खुलेगा ओपन जिम, जानिए

नैनीताल,VON NEWS :  स्वास्थ्य और शरीर को लेकर सजग लोग अब ओपन जिम में व्यायाम कर सेहत सुधरेंगे। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के नयना देवी मंदिर के समीप स्थित पार्क में ओपन जिम खोलने की योजना बनाई जा रही है। पार्क में जिम स्थापित करने के लिए पालिका ने भी स्वीकृति दे दी है। जल्द शहरवासी झील किनारे स्थित इस पार्क में व्यायाम करते दिखेंगे।

कोरोना काल ने शारीरिक व्यायाम के महत्व को और बढ़ा दिया है। खुद को फिट रखने के लिए शहर के तमाम लोग सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक के साथ ही तमाम जतन करते दिख जाते हैं।

शहर में ओपन पार्क या फिर व्यायाम करने के लिए समुचित स्थान नहीं होने के कारण लोगों को महंगे जिम में जाना पड़ता है, लेकिन अब शहर वासियों को ओपन जिम की सुविधा निशुल्क मिल पाएगी।

जिला विकास प्राधिकरण की ओर से ओपन जिम बनाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसके लिए मल्लीताल नैना देवी मंदिर के समीप स्थित पार्क में जिम स्थापित करने को लेकर प्राधिकरण ने पालिका से अनुमति मांगी है।

जहां झील किनारे व्यायाम कर लोग खुद को फिट रख पाएंगे। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि पालिका की ओर से प्राधिकरण को अनुमति दे दी गई है। जल्द पार्क में जिम स्थापित कर शहर वासियों को इसका लाभ मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button