हर सप्‍ताह गूगल स्‍टाफ को फ्री कोविड टेस्‍ट की सुविधा, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: गूगल (Google) के कर्मचारियों के लिए एक गुड न्‍यूज है। दरअसल, अमेरिका में कंपनी की ओर से यहां काम करने वाले 90 हजार कर्मचारियों को साप्‍ताहिक तौर पर नि:शुल्‍क कोविड-19 टेस्‍ट की सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी। साथ ही दिग्‍गज सर्च इंजन गूगल ने ऐलान किया है कि कंपनी में वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी अगले साल के 2021 तक रहेगी।

वॉल स्‍ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्‍येक अमेरिकी गूगल व इसके यूट्यूब समेत अन्‍य सहयोगी कंपनियों के कर्मचारी घर पर मुफ्त टेस्‍ट के लिए योग्‍य होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल अपने पार्टनर BioIQ को 50 डॉलर (3650 रुपये) प्रति टेस्‍ट भुगतान कर रहा है। यदि सप्‍ताह में सभी 90 हजार कर्मचारी टेस्‍ट कराते हैं तो  इस दर से हर हफ्ते होने वाले टेस्‍ट की कुल लागत 4.5 मिलियन डॉलर होगी। यह जानकारी कंपनी के प्रवक्‍ता ने द वर्ज (The Verge) को दी जिसके इंटर्न भी इस प्रोग्राम के लिए योग्‍य हैं।

वहीं अमेजन (Amazon) भी अपने उन कर्मचारियों के लिए नि:शुल्‍क कोविड टेस्‍ट की सुविधा दिया है जो फिजिकल लोकेशन जैसे रिटेल या वेयर हाउस  में काम कर रहे हैं। गूगल व अल्‍फाबेट के सीइओ सुंदर पिचाई (Google and Alphabet CEO Sundar Pichai) ने अपने स्‍टाफ को इमेल भेजा जिसमें कहा गया है कि कंपनी पूर्ण रूप से हाइब्रिड वर्कफोर्स मॉडल अपना रहा है।

उन्‍होंने कहा कि कंपनी अभी इस बात की टेस्‍टिंग कर रहा है कि कर्मचारियों को काम करने की प्रक्रिया में यदि सुविधा प्रदान की जाती है तो अधिक प्रोडक्‍टिविटी सामने आ रहा है। गूगल के अनुसार जब ऑफिस दोबारा खोला जाएगा तो इसके कर्मचारी सप्‍ताह में तीन दिन वर्कप्‍लेस पर आ सकते हैं और बाकि के दिन घर से काम की सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button