बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे दो लोग, रास्ते में दर्दनाक मौत!

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैकुंठपुर के निकट राउतपार गांव के पास सड़क हादसे में एक प्रधान पुत्र की मौत हो गई। जबकि मृतक का रिश्तेदार घायल हो गया है। दोनों गौरीबाजार से एक बरात में शामिल होकर भटनी लौट रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही भटनी के डुमरी गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, भटनी के डुमरी गांव निवासी दूधनाथ राजभर गांव के प्रधान हैं। उनका बड़ा बेटा नटवर राजभर (32) गांव से गौरीबाजार गए बारात में शामिल होने गया था। शुक्रवार की देर रात को वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

अभी दोनों बैकुंठपुर के निकट राउतपार गांव के पास पहुंचे थे कि घने कोहरे के चलते एक ट्रक में पीछे से जा भिड़े। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां नटवर की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरी गांव में मातम छा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button