सनी लियोनी का ये मास्क है बेहद खास,पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: इंटरनेट संशेसन सनी लियोनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। सनी आए दिन अपनी लेटेस्ट और तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सनी न सिर्फ अपनी बल्कि अपनी फैमिली की फोटोज और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनके लेटेस्ट अपडेट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब हाल ही में सनी ने अपने मास्क की फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनका ये मास्क बेहद ही स्पेशल है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस मास्क में…

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ट्रांसपेरेंट मास्क पहने नजर आ रही हैं जिससे उनका मुंह और नाक कवर है। इस मास्क की खास बात यह है कि इससे उनका मेकअप खराब नहीं होगा। इस मास्क को पहनने के बाद सनी का मेकअप साफ नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, ‘शूट के बीच में खुद को प्रोटेक्ट रखा है और मेकअप भी खराब नहीं होगा।’ एक्ट्रेस का ये मास्क फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

हाल ही में सानी लियोनी ने बॉलीवुड में 8 साल पूरे किए हैं। उन्हेंने कई फिल्मों में काम किया और कई हिट आइटम नंबर भी दिए। इंडस्ट्री में अपनी शानदार जर्नी को लेकर सनी ने फैंस को उनके प्यार का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि वह लकी हैं कि उन्हें लोगों ने एक्सेप्ट किया। हालांकि लोगों को ऐसा करने में थोड़ा वक्त जरूर लगा।

वहीं सनी लियोनी ने कुछ दिनों पहले ही Maserati कार खरीदी थी। सनी ने गाड़ी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘जब भी मैं इसे ड्राइव करती हूं तो बहुत खुश होती हूं।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button