गिर गई सोने की वायदा कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर 327 रुपये की गिरावट के साथ 51,728 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 295 रुपये की गिरावट के साथ 51,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button