देश में एक बार फिर से 50 हजार से कम नए मामले आए,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में एक बार फिर से कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक देश में 92 फीसद से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 670 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना का आंकड़ा 84 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 84 लाख 11 हजार 724 मामले सामने आए हैं। इसमें से 77 लाख 65 हजार 966 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। देश में फिलहाल 5 लाख 20 हजार 773 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 985 हो गई है।

सक्रिय मामले घटे

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,189 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 6.19% है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 54,157 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 92.32% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button