गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भारी गिरावट, जानिए
नई दिल्ली,VON NEWS. सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 0.48 फीसद या 243 रुपये की गिरावट के साथ 50,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी गई। सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों ही कीमतें गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखाई दी।
वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। सोमवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 1.66 फीसद या 1,036 रुपये की गिरावट के साथ 61,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई।