सफेद कछुए को देखकर हैरान रह गए लोग, पढ़िये पूरी खबर
लंदन,VON NEWS. समुद्र की गहराइयों में न जाने कितने रहस्य छुपे हैं। इस अथाह जलराशि के गर्भ में छुपे रहस्य अक्सर सार्वजनिक भी होते रहते हैं। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना बीच पर गत दिनों कुछ ऐसा ही हुआ। वहां कुछ स्वयंसेवकों को एक दुर्लभ समुद्री सफेद कछुआ दिखाई दिया। कियावा आइलैंड टर्टल पोर्टल से जुड़े लोगों की नजर जब इस नन्हें कछुए पर पड़ी तो वह रेत में रेंग रहा था। शायद वह अपने रहने के ठिकाने को खोज रहा था।
विश्व में कछुओं की 260 प्रजातियां
विश्व में कछुओं में 260 प्रजातियां पाई जाती हैं विश्व में पाई जाने वाली 260 प्रजातियों में से 85 प्रजातियां एशिया में पाई जाती हैं। इनमें से 28 प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। यूपी में 14 प्रजातियां पानी में पाई जाती हैं और एक प्रजाति जमीन पर पाई जाती है। तेजी से खत्म हो रहे कछुओं की कई प्रजातियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं संरक्षण समितियों ने रेड लिस्ट व वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सूची में शामिल किया है।
भारत में भी बड़ी संख्या में कछुए पाए जाते हैं। ओडिशा का समुद्रतट कछुओं के आवास और उनके प्रजनन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के कछुए पाया जाना सामान्य बात है, लेकिन रविवार को बालासोर में एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का कछुआ पाया गया। इस कछुए का रंग सामान्य कछुए से बिलकुल अलग है और यह पीले रंग का है।
इससे पहले ओडिशा के बालासोर में पीले रंग का कछुआ देखा गया था। पीले रंग का यह खूबसूरत और दुर्लभ कछुआ ओडिशा में बालासोर के सुजानपुर गांव में पाया गया था। सुजानपुर के रहने वाले बसुदेव महापात्र को यह कछुआ उस वक्त मिला जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे। जैसे ही बसुदेव ने उस कछुए को देखा वह उठाकर उसको घर पर ले आए। बाद में उन्होंने उसको वन विभाग के अधिकारियों के सुपूर्द कर दिया था। भारत में कछुए की एक नई और दुर्लभ प्रजाति मिली है जो विलुप्त होने की कगार पर है। इस खोज के बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक विविध कछुओं की प्रजाति वाला देश बन गया है।
दुनिया भर में कछुओं की 24 प्रजातियों में से पांच भारत में ही पाई जाती हैं। अरुणाचल प्रदेश के आदिवासियों को जंगलों में लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर सुबांसिरी नदी के किनारे इस प्रजाति के नर और मादा कछुए मिले थे। इस प्रजाति का नाम है मैनोरिया इम्प्रेसा। सौभाग्य से उस समय आदिवासियों के साथ एक फॉरेस्ट रेंज अफसर बंटी ताओ थे। इन्हीं की वजह से इन दोनों कछुओं को बचा लिया गया।