तेज दिमाग, चाहते हैं तो पिएं ?

लाइफस्टाइलVON NEWS. अनार एक वानस्पतिक फल है जो उष्णकटिबंधीय झेत्रों में पाया जाता है। भारत के सभी हिस्सों में अनार के पेड़ आसानी से देखने को मिल जाते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अधिक पाए जाते हैं।

इसके फल लाल रंग के होते हैं, जिसमें सैकड़ों दाने होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अनार की खोज रोम ने की है। उस समय रोम के लोग इसे सौ बीजों वाला सेब कहा करते थे। इसमें विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अनार के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है और तनाव दूर होता है। आइए अनार के उन फायदों को जानते हैं, जिनसे आप वाकिफ नहीं हैं-

हड्डियां मजबूत होती हैं

अगर आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अपने मसल्स को मजबूत करने के लिए अनार का सहारा ले सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां न केवल मजबूत होती है, बल्कि यह सुरक्षा कवच की तरह हड्डियों की रक्षा भी करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में किसी भी सूजन से लड़ता है। सूजन से उपास्थि/कार्टिलेज और ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव को दूर करता है

अनार शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सक्षम है। यह मनोवैज्ञानिक विकार को भी दूर करने में सहायक होता है। क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, जो व्यक्ति रोजाना अनार के जूस का सेवन करता है, उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन निम्न स्तर पर रहता है। ऐसे में अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो अनार के जूस का सेवन रोजाना करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button