हाउसिंग बोर्ड ने जोधपुर में 1674 फ्लैट्स बढ़ाये

जोधपुर. राजस्थान आवासन मंडल की ई-नीलामी में अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए जोधपुर में 1600 से अधिक फ्लैट और जोड़ दिए गए हैं।

आवासन मंडल की ई-नीलामी के पहले सप्ताह में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जोधपुर के दो वृत्तों को मिला 27 फ्लैट्स बिके थे, जिससे मंडल को 3.5 करोड़ आय हुई थी। पहले चरण में 1600 व अब 1674 और फ्लैट्स जोड़ दिए हैं। मंडल अफसरों को उम्मीद है कि 25% छूट में खरीदार आकर्षित होंगे।

इससे ग्राहक मंडल के बैकलॉग में पड़े फ्लैट्स को 25% की कम दर से खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें पाली रोड योजना के फ्लैट्स भी जोड़ दिए गए हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी ए और बी कैटेगरी के फ्लैट्स शामिल हैं।

मंडल की 3-4 साल से तैयार पाली रोड योजना को इस स्कीम में शामिल किया है। 1600 में से 1400 से ज्यादा फ्लैट्स पाली रोड योजना के हैं। अब तक इस स्कीम को मंडल की पूर्व की किसी भी योजना में शामिल नहीं किया गया था। यह पहला मौका है जब मंडल ने पाली रोड योजना को शामिल किया है। इस योजना में मंडल ने 2300 से ज्यादा विभिन्न कैटेगिरी में फ्लैट बनाए हैं।

इस प्रकार नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं :-

मंडल की ओर से योजना में भाग लेने के लिए निश्चित राशि चुका रजिस्ट्रेशन करवाकर हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन चालू है। नीलामी सोमवार से बुधवार दोपहर तक चलती है। बुधवार शाम को नीलामी कर दी जाती है।

1674 में इन कैटेगरी के फ्लैट शामिल
ईडब्ल्यूएस     1032
एलआईजी     587
एमआईजी ए     53
एमआईजी बी     02 फ्लैट

 

यह भी पढ़े

Rajasthan: केंद्र के 1139 करोड़ रुपयों से संवरेगी प्रदेश की सड़कों की सूरत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button