कोरोनावायरस के संकट के दौर में मुंबई में फंसे यूपी के 720 श्रमिकों को अमिताभ बच्चन ने 4 उड़ानों से बुधवार को यूपी भेज दिया

वाराणसी. बॉलीवुड के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। कोरोनावायरस के संकट के दौर में मुंबई में फंसे यूपी के 720 श्रमिकों को 4 उड़ानों से बुधवार को यूपी भेज दिया।

वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में 4 उड़ानों से प्रत्येक में 180-180 श्रमिक आए। वाराणसी में सबसे ज्यादा 2 उड़ानों से 354 प्रवासियों को महाराष्ट्र से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर छोड़ा गया। अमिताभ ने कुछ संगठनों की मदद से प्रवासी श्रमिकों के किराए का पूरा पैसा खुद दिया। दैनिक भास्कर ऐप ने एयरपोर्ट पर मुंबई से आए लोगों से बातचीत की और उनकी कहानी को जाना।

सभी के चेहरे पर अपने शहर पहुंचने का सुकून साफ झलक रहा था। भदोही के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन कमलेश वर्मा पत्नी, 4 बच्चे और अपनी बुजुर्ग मां के साथ महाराष्ट्र में फंसे थे। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें बिचौलिए को 9 हजार देने पड़े। लेकिन घर पहुंच पाए, यह बिग बी की मदद से ही संभव हो सका। उनका दिल से आभार है।

भदोही के रहने वाले कमलेश वर्मा इलेक्ट्रिशियन हैं। वे मुंबई में काम करते हैं। लॉकडाउन में उनका काम ठप हो गया। पत्नी, चार बच्चे और बुजुर्ग मां भी साथ थीं। कमलेश बताते हैं कि 25 मार्च को जब लॉकडाउन लगा तो सोचा कि कुछ दिन बाद सब-कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन, फिर तो हालात बिगड़ते चले गए। बचत खत्म हो चुकी थी। राशन भी खत्म हो चुका था। जैसे-तैसे परिवार का पेट भर रहा था।

कुछ लोग मुंबई में फंसे लोगों को वापस यूपी भेजने के लिए डिटेलिंग कर रहे थे।  किसी तरह जुगाड़ बैठा तो 7 लोगों के 9 हजार देकर वापसी का इंतजाम हो पाया। बाद में पता चला कि अमिताभजी ने एक भी पैसा नहीं लिया है। फिर भी कोई बात नहीं। अमिताभ बच्चनजी मदद नहीं करते तो कभी घर नहीं आ पाते।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button