उत्तराखंड में महिला डॉक्टर समेत 53 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 802

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 53 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिलीं हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने जानकारी दी।

इसके साथ ही अब प्रदेश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा 802 पहुंच गया है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्तरकाशी में  छह और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। अभी भी प्रदेश में 692 एक्टिव केस हैं। अभी तक सबसे ज्यादा मामले नैनीताल में 229 और देहरादून में 210 आए हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button