महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा हुए मामले

VON NEWS : पुणे में बुधवार रात को एक 65 साल की महिला की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई। जिले में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। महाराष्ट्र में आज 165 और मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 107 मामले मुंबई में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3081 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 12,380 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1489 लोग ठीक हो गए हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button