आज पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा चंद्रमा,
लखनऊ,VON NEWS: मंगलवार की रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा। वहीं आठ अप्रैल को पूर्णिमा का चांद यानी सुपरमून का नजारा देखने को मिलेगा । इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव बताते हैं कि मंगलवार की रात 11 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होगा । इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र 356900 किलोमीटर रह जाएगी ।
दिन के उजाले में नहीं होगा दीदार
खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति पेरिगी की स्थिति कहलाती है। इस समय से ही चन्द्रमा हमें काफी बड़ा दिखना शुरू हो जाएगा । मगर सुपर मून देखने के लिए हमें बुधवार का इंतजार करना होगा क्योंकि पूर्णिमा अगले दिन यानी 8 अप्रैल को सुबह आठ बजे होगी । दिन के उजाले में हम सुपरमून के दीदार नहीं कर सकेंगे इसलिए बुधवार को सूर्यास्त के तुरंत बाद सुपर मून के अद्भुद नजारे को पूरी रात अवलोकित कर सकेंगे क्योंकी आठ अप्रैल को चन्द्रमा अस्त नहीं होगा ।
सामान्य रूप से पृथ्वी की चंद्रमा से दूरी 384400 किलोमीटर मानी जाती है तथा चन्द्रमा की पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होने पर ये दूरी लगभग 405696 किलोमीटर हो जाती है । इसे खगोल विज्ञान में अपोगी की स्थिति कहते हैं । सुपरमून एक विलक्षण घटना है जिसका हम दीदार कर सकेंगे इस पूरे वर्ष चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब कभी नहीं आएगा। सुमित बताते हैं कि चन्द्रमा के पेरीगी स्थिति में पहुंचने के ठीक आठ घंटे और 35 मिनट के बाद चन्द्रमा की पूर्णिमा की अवस्था आएगी ।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: गोरखपुर में बनी अनोखी सुरंग