पूर्व सैनिकों से स्वेछिक सेवा देने का आव्हान!

VON NEWS: जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद नैनीताल के सशस्त्र सैनाओं के पूर्व सैनिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी कोविड -19 से निपटने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों से आह्ान किया गया है कि देश में जब भी संकट आया है भारतीय सेनाओं ने अद्म्य साहस का परिचय दिया है।

आज इस महामारी से निपटने के लिए जो पूर्व सैनिक स्वैछिक अधार पर अपनी सेवाऐं देना चाहते है वे सैनिक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला(अवकाश प्राप्त) ने बताया है कि जिन भूतपूर्व सैनिकों की आयु वर्तमान में 50 वर्ष से कम है तथा वे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हो अपना विवरण अथवा आवेदन दूरभाष संख्या 05946-221614 पर प्रातः 10 बजे से सायः 5 बजे तक दे सकते है। इच्छुक सैनिक अपना नम्बर, रैक,टेªड, जन्मतिथि, भर्ती की तिथि, सेवानिवृत की तिथि, पता तथा मोबाईल नम्बर भी विवरण में उपलब्ध कराये। श्री धपोला ने कहा कि वांछित विवरण वट्सप नम्बर 99717-73155 पर भी दिया जा सकता है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना से मिलकर लड़ेंगे भारत और अमेरिका, पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button