तब्लीगी जमात के कारण 17 राज्यों में फैला संक्रमण, कोरोना से संक्रमितों में 40 फीसदी युवा

VON NEWS:  भारत में 14 मार्च के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस वायरस से दुनिया भर में करीब 11 लाख लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 59,131 के पार पहुंच गई है। वहीं केवल भारत में ही कोरोना के 2902 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिनमें से 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर हुई प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, कोरोना का 30 फीसदी संक्रमण तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से फैला है। अन्य देशों में जहां इस वायरस ने बुजुर्गों को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है वहीं भारत में इसकी तस्वीर ठीक उलट है। अब तक मिले संक्रमितों में 42 फीसदी मरीजों उम्र 21 से 40 साल के बीच है। वहीं 33 फीसदी मरीज 41 से 60 उम्र के बीच हैं।

इसके अलावा 60 साल से ऊपर के केवल 17 फीसदी मरीज हैं और 0 से 20 साल के बीच सिर्फ 9 फीसदी मामले ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक हमने 17 राज्यों में 1023 कोरोना के पॉजिटिव मामले तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों में पाए हैं। यानी की कुल संक्रमितों में लगभग 30 फीसद लोग विशेष स्थान से जुड़े हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button