पुरी के दो गांव में 11 दिन तक शटडाउन
भुवनेश्वर, VON NEWS: राजधानी भुवनेश्वर, कटक एवं भद्रक शहर के बाद आज पुरी जिले के पिपिली ब्लाक के दानगहिर एवं जयपुरशासन गांव को पूरी तरह से शटडाउन घोषित कर दिया गया है। पुरी जिलाधीश ने इस गांव को 11 दिन के लिए शट डाउन घोषित किया है। गांव में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
पुरी जिलाधीश की घोषणा के मुताबिक आज सुबह 7 बजे से शट डाउन लागू किया गया है जो कि 14 अप्रैल तक तक जारी रहेगा। दानगहिर गांव के चारों तरफ मार्ग को सील कर दिया गया है। सील किए गए इलाके से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा और ना ही बाहर से कोई भी व्यक्ति उस गांव में जाएगा। उक्त गांव में सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अनुष्ठान को बंद कर दिया गया है। सभी दुकान बाजार बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उप जिलाधीश को उक्त इलाके के लोगों के लिए अत्यावश्यक सामग्री मुहैया करने का दायित्व दिया गया है।
गौरतलब है कि ओडिशा से दिल्ली तब्लीगी जमात में जितने लोग गए थे, उनमें से 28 लोगों की पहचान की गई है। इनके नमूने का परीक्षण किया गया है। 25 लोगों का नमूना निगेटिव आया है जबकि तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीन पाजिटिव लोगों में से एक मरीज पुरी जिले के दानगहिर गांव का रहने वाला है। ऐसे में इस गांव को 14 अप्रैल तक के लिए शटडाउन कर दिया गया है।यह मरीज किन किन लोगों के स्पर्श में आया है, उन सबकी तलाशी की जा रही है। अब तक ओडिशा में कुल 20 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हो चुकी है। इसमें से दो स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
देश की कोरोना से जंग और काबू होते हालात के बीच तब्लीगी बने सबसे बड़ा रोड़ा!