राजस्थान में 12 नए मामलों की पुष्टि
VON NEWS: राजस्थान के बीकानेर में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित एक 60 वर्षीय महिला मरीज का आज निधन हो गया। राजस्थान में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल मामले 191 हो गए हैं। इसमें से 41 तब्लीगी जमात (दिल्ली) में शामिल हुए थे। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। विशाखापत्तनम में शुक्रवार को कोरोना के चार और मामले सामने आए । राज्य प्रशासन के अनुसार यहां अभी तक 164 मामलों की पुष्टि हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार ये चारों मरीज भी मरकज में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 62 लोगों की मौत हो गई है और अब तक 2,547 मामले सामने आ गए हैं। 2,322 लोगों का इलाज जारी है और 162 लोग ठीक हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व के 207 देशों में 9,76,249 मामले सामने आ गए हैं। 50,489 लोगों की मौत हो गई है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: