पीएम फंड को शिल्पा शेट्टी ने दिये 21 लाख
नई दिल्ली,VON NEWS: Coronavirus की आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स नाम से एक फंड बनाया है, जिसके ज़रिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। इस फंड में सबसे पहले अक्षय कुमार ने 25 करोड़ का दान देकर एक मिसाल कायम की। इसके बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ लगातार इस फंड में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी मदद का एलान किया है।
शिल्पा ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि पीएम केयर्स के लिए उनके पति राज कुंद्रा और उन्होंने 21 लाख रुपये की धनराशि दान की है। शिल्पा ने कहा, समंदर में हर बूंद का महत्व होता है। इसलिए मैं सबसे पीएम केयर्स फंड में योगदान की अपील करती हूं। शिल्पा ने इस पोस्ट के साथ यह भी लिखा- दिल के लिए इससे बेहतर एक्सरसाइज़ दूसरी नहीं हो सकती कि ज़रूरतमंदों की मदद की जाए। अगर आपकी मदद करना चाहते हैं तो कम ज़्यादा कुछ नहीं होता। बेहतर कल के लिए योगदान दें।
इससे पहले वरुण धवन ने भी पीएम केयर्स फंड के लिए 30 लाख रुपये और 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ़ फंड के लिए दिये थे। कार्तिक आर्यन ने भी एक करोड़ पीएम केयर्स फंड को दान किये हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पीएम केयर्स फंड को गुप्त दान किया है। राजकुमार राव, रणदीप हुड्डा, समेत कई लोग पीएम फंड के ज़रिए लोगों की मदद के लिए दान कर रहे हैं। टीवी के सितारे भी लोगों की मदद को आगे आये हैं। कपिल शर्मा और मनीष पॉल ने पीएम फंड में दान किया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:फिल्म “फ्यूंली ” का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया