पीएम मोदी के लिए अनुपम खेर की मां के छलके आंसू

नई दिल्ली VON NEWS: कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पीएम मोदी (PM Modi) ने 25 मार्च को पूरे देश को लॉकडाउन करने का आदेश दिया था. कोरोनावायरस (Covid 19) को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स जनता में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher Video) की मां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए चिंतिंत नजर आ रही हैं, साथ ही रुंधे हुए गले से अपनी बात कह रही हैं.

अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर कह रही हैं, “इतना ये हमारे लिए मोदी साहब बोलते हैं, तो हमें भी बोलना चाहिए कि तुम भी अपना परहेज कर लो. हम तेरे लिए दुआ करते हैं. इतना परेशान है ये हमारे लिए, मैं भी इसके लिए परेशान हूं बहुत परेशान हूं, ये ठीक-ठाक रहे. हमें ऐसा मंत्री कभी नहीं मिलेगा. भगवान इसको ठीक-ठाक रखे, ये हमारे लिए बहुत दुआ करता है. मैं भी इसके लिए दुआ करती हूं मैं इसके लिए और हाथ जोड़कर बोलता है, कौन जोड़ता है हाथ दुनिया में.”

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जी देश भर की माताओं की तरह मेरी मां भी आपको और आपके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है. कह रही है आप 130 करोड़ से भी ज़्यादा देशवासियों के लिए परेशान है. लेकिन आपका ख़्याल कौन रख रहा है. ये बोलते बोलते मां रुआंसी भी हुई. कृप्या अपना ध्यान रखें. हम सब भी हाथ जोड़ रहे हैं.” अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कोरोना नायक सफाई कर्मियों को किया जाए नियमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button