नई दिल्ली VON NEWS: कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) ने पूरे देश को लॉकडाउन करने का आदेश दिया था. अब इस 21 दिनों के लॉकडाउन में सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss 13) फैम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में घर में बंद हिमांशी खुराना रोटियां बनाती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) इस वीडियो में गैस पर रोटियां बना रही हैं. हिमांशी खुराना इस वीडियो में रोटी बनाते हुए अंग्रेजी गाना भी गा रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वहीं, बता दें, देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ भारत में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है. कोविड-19 की वजह से अब तक 19 लोगों की जान गई है. वहीं, 79 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं या फिर उनकी स्थिति सुधरी है. कोरोनावायरस (Covid 19) खतरे को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा की जबकि भारतीय रिजर्व ने कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रेपो दर, सीआरआर में कटौती और बैंकों को कर्ज की किस्त पर वसूली से तीन महीने तक रोक की अनुमति दी है.
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:
कोरोना नायक सफाई कर्मियों को किया जाए नियमित