कोरोना वायरस से बड़ी जंग को तैयार सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,VON NEWS: उत्तर प्रदेश में बीते पांच दिन से तेजी से पांच पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर इन दिनों काफी व्यस्त हैं और अधिकारियों के साथ लगातर बैठक कर रहे हैं। चिकित्सा के साथ ही खाद्य-रसद तथा परिवहन की व्यवस्था पर उनकी खास नजर है।

लखनऊ में शनिवार को भी वह सुबह से ही अधिकारियों की फौज के साथ बैठक में लगे थे। मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अन्य प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को लॉकडाउन के कारण चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जो जहां है, वहीं रुके : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में सबसे अपील की है कि लॉकडाउन की अवधि तक जो जहां है, वहीं रुके। पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जा रहे श्रमिकों और छात्रों से उन्होंने ऐसा न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुजरने वाले श्रमिक चाहे उत्तर प्रदेश के हों या अन्य राज्यों के, राज्य सरकार उनकी हर सुविधा का ख्याल रखेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारियों को जवाबदेह बनाया है।

लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में जो जहां है, वहीं रुकने में उसके परिवार और सबकी भलाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यालयों, धार्मिक स्थलों और सामुदायिक केंद्रों में श्रमिकों के ठहरने की व्यवस्था करने के साथ उनके लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं का इंतजाम करने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया। वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर फंसे अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों के लिए भी भोजन व सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : ‘नशा छुड़ाने का है यह अवसर’ 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button