डेज़ी काट रहीं भिंडी तो मां के साथ सब्जी खरीद रहे पारस

नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन का सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर, इस दौरान उनकी वो साइड देखने को मिल रही है, जो दर्शक कभी नहीं देख पाते। अपने घर में झाड़ू-पोंछा करने से लेकर बाज़ार में मम्मी के साथ सब्जियां तक ख़रीद रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स की ऐसी तस्वीर बाहर आ रही हैं, जो पहले शायद ही कभी दिखायी दी हों। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किसी आम इंसान की तरह हमारे सेलेब्रिटीज़ सारे वो काम कर रहे हैं, जिन्हें करने के लिए कभी उनके पास लोगों की भीड़ हुआ करती थी।

 डेज़ी शाह लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ सेल्फ़ आइसोलेशन में हैं। डेज़ी इस दौरान घर से सारे काम कर रही हैं, क्योंकि हाउस हेल्प भी आइसेलोशन में चले गये हैं। डेज़ी ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें फर्श पर बैठकर भिंडी काटते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ डेज़ी ने लिखा- भिंडी काट चुकी, अब टमाटर की बारी है। कुछ भी करो, बस घर पर रहो। डेज़ी की इस फोटो पर एक यूज़र ने पूछा कि इतनी सारी भिंडी किसके लिए काट रही हैं तो डेज़ी ने बताया कि उनके परिवार में कितने लोग हैं।
बिग बॉस के फाइनालिस्ट रह चुके पारस छाबड़ा का शो मुझसे शादी करोगे ख़त्म हो चुका है और अब पारस अपनी ज़िंदगी में लौट आये हैं, मगर उनकी यह ज़िदगी लॉकडाउन की वजह से थोड़ा-सा बदल गयी है। लॉरडाउन की वजह से पारस अपनी मॉम के साथ ख़ुद सब्जी लेने बाज़ार निकले हैं। इत्तेफ़ाक़ से उनकी मॉम के हाथ में जो बैग है, उसमें भी भिंडी ही हैं।

इससे पहले टीवी स्टार हिना ख़ान अपने घर में पोंछा लगाते हुए नज़र आयी थीं। हिना ने यह पोस्ट सेल्फ़ आइसोलेशन के दौरान पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि चाहे जो हो जाए वो लोगों को एंटरटेन करती रहेंगी।

कुछ दिन पहले कटरीना कैफ़ ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था, जिसमें वो बर्तन धोते हुए नज़र आ रही हैं।

इसके बाद एक और वीडियो में कटरीना झाड़ू लगाते हुए दिखी थीं।

यह भी पढ़े:  आतंकी माने जाएंगे कोरोना वायरस का खतरा फैलाने वाले!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button