भारत में वायरस के चपेट में आए कुल 724 लोग

नई दिल्‍ली,VON NEWS:  देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 724 पर पहुंच गया है। इसमें से 66 स्‍वस्‍थ हो गए हैं और 17 की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को इस वायरस के चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा 17 हो गया वहीं अब तक कुल 724 लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आज सुबह 9.15 पर यह आंकड़ा जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा कि महाराष्‍ट्र में इसके कारण चार लोगों की मौत हुई, वहीं गुजरात में भी तीन लोगों की जान इसी संक्रमण के कारण गई है।

कर्नाटक में नए कोरोना वायरस के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है वहीं मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्‍ली, पश्‍चिम बंगाल, जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े :

27 मार्च 2020 को जनमानस के लिए प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक के लिए खाद्य सामग्री के क्रय विक्रय के लिए समय निर्धारित किया गया है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button