Lockdown: बर्तन धोने के बाद झाड़ू लगाती नजर आईं कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर ने फिर लिए मजे

कोरोना वायरस के चलते देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन में आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग नए-नए काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस समय का उपयोग करते हुए पहले बर्तन धुले और अब वह झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

36 साल की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने घर में झाडृ़ लगा रही हैं। इसी बीच वीडियो में बीच में लिखकर आता है कि कुछ देर बाद। इसके बाद कैटरीना झाड़ू को बैट बनाकर शॉट मारती दिख रही हैं।

कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट्स किए हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट करके लिखा है कि आए हाए कांताबेन 2.0। वहीं, कैटरीना के इस वीडियो को अब तक पांच लाख के आसपास लाइक मिल चुके हैं। छह हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/B-KHTu_hu9Y/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B-HHD7XhxZO/?utm_source=ig_web_copy_link

सेल्फ आइसोलेशन में खुद को इस तरह फिट रख रहे हैं अनिल कपूर, वर्कआउट वीडियो वायरल

अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ की जमेगी जोड़ी, इस कॉमेडी फिल्म के लिए आएंगे साथ!

बता दें कि कुछ समय पहले कैटरीना ने बर्तन धुलते हुए वीडियो शेयर किया था। कैटरीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि हाउस हेल्प को कोरोना वायरस के दौरान छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। इस वीडियो पर भी अर्जुन कपूर ने कमेंट किया था। उन्होंने कैटरीना को तब भी कांताबेन बताया था। अर्जुन ने कमेंट करके लिखा था कि तुम मेरे घर में इन्वाइटेड हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button