कोरोना को देखते हुए चार मेडिकल कॉलेज रिजर्व, श्रमिकों के खातों में धनराशि भेजना शुरू

देहरादून, VON NEWS: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चार मेडिकल कालेजों दून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा को सरकार ने रिजर्व कर दिया है। जरूरत पड़ी तो निजी कॉलेजों को भी अधिगृहीत किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये उनके खातों में भेजने का काम शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक खत्म होने के बाद सरकारी प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों से वार्ता कर फैसलों की जानकारी दी। बैठक में चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल को 3-3 करोड़ और शेष जिलों को 2-2 करोड़ दिए जाएंगे, जिससे जिलाधिकारी राशनकार्ड धारकों के अतिरिक्त गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन दे सकेंगे।

 VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button