सिस्टम में नकदी बनाए रखने की कोशिशों में लगा है RBI

नई दिल्ली,VON NEWS: रिजर्व बैंक बाजारों और वित्तीय व्यवस्था में बड़े पैमाने पर नकदी डाल रहा है। केंद्रीय बैंक कोरोनावायरस से जुड़े इस संकट काल में क्रेडिट मार्केट को सुचारू तरीके से चलाने के लिए लगातार नकदी डालने के काम में लगा है। सोमवार को RBI ने कहा कि वह रेपो ऑपरेशन्स के जरिए बैंकों को एक लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए बैंक 5.15 फीसद की दर से केंद्रीय बैंक से एक दिन का कर्ज ले सकेंगे। इस कुल राशि में से 50,000 करोड़ रुपये सोमवार को और शेष 50,000 करोड़ रुपये मंगलवार को उपलब्ध कराए जाएंगे।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button