दून शहर की सड़कों पर 31 तक चलेगा सेनिटाइजेशन
देहरादून,VON NEWS: कोरोना के खिलाफ जंग में रविवार को नगर निगम ने शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और सड़कों को सेनिटाइज किया। महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह ने अभियान की जिम्मेदारी संभाली और पूरे दिन इसका फीडबैक लेते रहे।
नगर आयुक्त ने जगह-जगह निरीक्षण भी किया। शहर में आठ जोन में बना मेगा अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि अभियान में साठ प्रतिशत शहर सेनिटाइज कर दिया गया। इस दौरान एक लाख 32 हजार लीटर दवा छिड़काव कराया गया। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
सुबह साढ़े आठ बजे महापौर गामा और नगर आयुक्त ने नगर निगम पहुंच टीमों को दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम टीमों ने शहर की सड़कों को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइज किया। आठ जोन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे। सभी अधिकारी व सफाई निरीक्षक निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से कीटनाशक व वाहन लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :