लॉकडाउन के दौरान मत करो राशन की चिंता
ऋषिकेश,VON NEWS: राज्य सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों की जरूरतों पर होमवर्क पूरा कर लिया है। ऋषिकेश सर्किल में ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया गया है जो आवश्यकता पड़ने पर लोगों को खाद्यान्न की होम डिलीवरी कर सकें। इसके साथ ही क्षेत्र की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक दिवसीय जनता कफ्यरू के बाद लॉकडाउन की पुलिस के स्तर पर तैयारी की गई है। विशेष रूप से नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इनमें खाद्यान्न, सब्जी, दवा आदि को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में परचून विक्रेताओं की सूची तैयार की है। इन विक्रेताओं से पुलिस के अधिकारियों ने ऐसी परिस्थिति में सहयोग के लिए सहमति भी प्राप्त कर ली है।
ऋषिकेश नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने 29 परचून विक्रेताओं की सूची तैयार की है। पुलिस उपाधीक्षक बी एस रावत ने बताया कि अभी पूरी गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में परचून विक्रेताओं से लॉक डाउन के दौरान होम डिलीवरी की तैयारी की गई है। ऐसे परचून विक्रेताओं से बात कर उनके वाट्सएप नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे।
सोशल मीडिया में खड़े किए सवाल
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट गंगा तट पर करीब 80 बेसहारा और बुजुर्ग सत्संग हॉल के नीचे बसर करते हैं। जनता कर्फ्यू के कारण पूरे दिन इन्हें खाना नहीं मिला। शाम को श्री गंगा सभा ने इन्हें भोजन उपलब्ध कराया। पुलिस की जानकारी में यह सब किया गया। मगर, कुछ लोगों ने इसे कर्फ्यू का उल्लंघन बता सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए।
जनता कर्फ्यू का तीर्थ नगरी के लोगों ने पूरा सहयोग किया। त्रिवेणी घाट गंगा तट पर रहने वाले बेसहारा और बुजुर्ग इन लोगों का किसी ने ख्याल नहीं रखा। यहां रह रहे करीब 80 लोगों को दिन में खाना नहीं मिला। आस पास सब कुछ बंद था। श्री गंगा सभा को जब यह जानकारी मिली तो गंगा सभा की ओर से पंडित धीरेंद्र जोशी ने 80 लोगों के लिए किसी आश्रम से भोजन पैकेट तैयार कराएं।घाट चौकी पुलिस को जानकारी देने के बाद इन लोगों को रात्रि के लिए भी भोजन पैकेट दिए गए।
चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि सत्संग भवन के नीचे रहने वाले लोगों को निश्चित अंतर के बीच रहने को कहा गया है। इन्हें गंगा सभा ने भोजन कराया जो पुलिस की जानकारी में है। इस मामले को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में यह कहकर वायरल किया कि कुछ लोगों ने कर्फ्यू का यहां भंडारा लगाकर उल्लंघन किया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :
होटल ताज में सिंगर कनिका कपूर के साथ ठहरा युवक लापता