माध्यमिक विद्यालयों में अब होंगे तीन प्री बोर्ड नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था
लखनऊ VON NEWS: राजधानी में नए सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में तीन प्री-बोर्ड और एक वार्षिक परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड के रिजल्ट के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की योग्याता का आंकलन किया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर शिक्षा विभाग उसी के अनुसार उनकी विद्यालयों को निर्देश देकर तैयारी कराएगा। उनके लिए कई बार कोर्स का रिवीजन कराया जाएगा। एक्सट्रा क्लास देकर मुख्यमंत्री की मिशन टॉपर के लिए उन्हें भी तैयार किया जाएगा। जिससे मिशन टॉपर में राजधानी के माध्यमिक विद्यालयों से यूपी बोर्ड के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का सेलेक्शन हो सके।
प्री-बोर्ड के बाद एक प्रैक्टिस क्लास

लखनऊ डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक, क्वालिटी एजुकेशन के मद्देनजर यह व्यवस्था नए सत्र से लागू की जा रही है। सारी तैयारी इसकी हो चुकी है। इससे समय से बच्चों का कोर्स पूरा होगा और हर प्री-बोर्ड के बाद उनकी प्रॉपर प्रैक्टिस होगी। यूपी बोर्ड में लखनऊ से सर्वाधिक बच्चों को मिशन टॉपर में लाना इसका मुख्य मकसद है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :