बंदी के आदेश के बाद भी मुक्तेश्वर में खोला होटल
नैनीताल, VON NEWS : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन न करने पर मुक्तेश्वर पुलिस ने होटल स्वामी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, शनिवार को सूचना मिली थी कि मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के लेटीबुंगा में प्रशासन के आदेशों के बावजूद होटल संचालित किया जा रहा है। वहां दिल्ली के पर्यटक ठहरे भी हैं। सूचना पर रात में ही मुक्तेश्वर थाने के पुलिस कर्मी पहुंचे तो होटल बर्डकेज में पर्यटक ठहरे मिले। उसके स्वामी निशान सिंह से होटल बंद करने की बात कही गई तो वह हेकड़ी दिखाने लगा। साथ ही होटल बंद करने के लिए लिखित आदेश मांगने लगा, जिसके बाद पुलिस कर्मी लौट आए।
होटल बंद न करने की बात पर अड़ा रहा कारोबारी
रात को नायब तहसीलदार तान्या रजवार, थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व व रेगुलर पुलिस की संयुक्त टीम होटल पहुंची तो होटल संचालक टीम के सामने भी होटल बंद न करने की बात पर अड़ा रहा। थानाध्यक्ष के जिलाधिकारी-एसएसपी के दिशा-निर्देशों का हवाला देने के बाद भी वह नहीं माना। पुलिस ने इस पर होटल बर्डकेज स्वामी निशान सिंह के खिलाफ 6/20 आईपीसी की धारा 279, 270 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, डीएम सविन बंसल ने चेताया है कि आदेशों के बाद भी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रिसॉर्ट में पर्यटकों को कमरा देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रजिस्टर में बिना एंट्री पर्यटक ठहराने पर दस हजार का चालान
जिला प्रशासन के आदेश व होटल एसोसिएशन के निर्णय के बाद भी कई होटल संचालक पर्यटकों को कमरा देने से बाज नहीं आ आ रहे हैं। तल्लीताल थाना पुलिस ने रजिस्टर में बिना एंट्री पर्यटक को कमरा देने पर होटल संचालक का पुलिस ने दस हजार का चालान किया। रविवार को तल्लीताल पुलिस क्षेत्र में गश्त और होटलों का निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि केनफील्ड कंपाउंड क्षेत्र के गेस्ट हाउस में दो पर्यटक रुके हुए हैं। एसआइ दलीप कुमार सिंह व एसआइ दीपक बिष्ट वहां पहुंचे तो श्री जीवा इन गेस्ट हाउस में दो पर्यटक ठहरे हुए पाए गए। पूछताछ और होटल रजिस्टर खंगाला तो उनकी एंट्री नहीं मिली। गेस्ट हाउस संचालक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शाहजहांपुर निवासी दंपती यहां ठहरे हुए थे। पुलिस ने संचालक का दस हजार रुपये का चालान काटा और सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :