न्यायपालिका के प्रति दून वासियों का और मजबूत हुआ विश्वास
देहरादून, VON NEWS: दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले में लंबे इंतजार के बाद निर्भया के परिवार के साथ ही लोगों को इंसाफ मिल गया। घटना के सात साल बाद आरोपितों को जब शुक्रवार सुबह फांसी देने की खबर आईं तो दून में विभिन्न संगठनों ने इसका स्वागत किया। कहा कि आरोपितों की फांसी टलवाने की सारी कोशिश नाकाम होने के बाद आखिरकार वह हुआ जिसका पूरा देश सात सालों से इंतजार कर रहा था। केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाह की सराहना की गई।
यह भी पढ़े :