सोने के दाम में भारी तेजी
नई दिल्ली, VON NEWS: Coronavirus की वजह से दुनियाभर के इकोनॉमी मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सर्राफा बाजार भी इससे अछूता नहीं हैं। इस सप्ताह Gold Price और Silver Rate में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़े के मुताबिक पिछले सप्ताह शुक्रवार को 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने का भाव 41,849 रुपये प्रति दस ग्राम पर था, जो इस सप्ताह के पहले दिन भारी कमी के साथ 39,835 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सप्ताह के पांचवें सत्र में शुक्रवार को सोने का रेट चढ़कर फिर से 41,169 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह सोने के दाम में इस सप्ताह 1,334 रुपये की तेजी दर्ज की गई।
यह भी पढ़े
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश