जिंदा है निर्भया का एक आखिरी दोषी:

VON NEWS: दिल्ली( New Delhi) के पटियाला हाउस द्वारा जारी डेथ वांरट के मुताबिक, शुक्रवार के सुबह निर्भया के सभी चारों दोषियों विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह को फांसी दे दी गई। इस तरह निर्भया को साढ़े सात साल बाद अब जाकर इंसाफ मिला है।

16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली के वसंत विहार में 23 वर्षीय पैरामेडिकल की छात्रा के साथ चलती बस में दरिंदगी की गई थी, जिसमें कुल छह लोग शामिल थे। जिनमें पांच के नाम राम सिंह, विनय, पवन, मुकेश और अक्षय हैं, जबकि छठा आरोपित नाबालिग था। एक आरोपित राम सिंह ने वर्ष, 2013 में तिहाड़ जेल में ही फांसी लगा ली थी, जबकि छठा दोषी जिंदा और जुवेनाइल कोर्ट से सजा पूरी कर देश के किसी कोने में अपना जीवन यापन कर रहा है।

यह भी पढ़े:

जिंदा है निर्भया का एक आखिरी दोषी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button