इराकी बेस पर रॉकेट हमला:
VON NEWS: इराक की सेना ने मंगलवार को इराकी मिलिट्री बेस पर हमले की जानकारी दी जहां अमेरिका व नाटो सैनिकों की तैनाती थी। एक सप्ताह के भीतर विदेशी सैनिकों वाले बेस पर यह तीसरा हमला है। सोमवार देर रात बगदाद के दक्षिण में बेसमाया बेस (Besmaya base) पर रॉकेट से हमला किया गया। इस हादसे में किसी के मरने या किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।
बेसमाया में इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए स्पेन की सेना, अमेरिकी सेना व नाटो की सेना मौजूद हैं। गत 11 मार्च को इसी तरह का हमला यहां के ताजी एयरबेस पर हुआ जिसमें दो अमेरिकी व एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई थी।
गत अक्टूबर माह से बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर 24 रॉकेट दाग गए हैं किसी भी हमले की जिम्मेवारी लेने को कोई संगठन आगे नहीं आया लेकिन अमेरिका ने कताइब हिजबुल्ला पर हमले का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े :
पार्टी में दिखना है परफेक्ट तो मिनटों में बनाएं ये हेयरस्टाइल