खाने-पीने के सामान पर बंपर डिस्काउंट
गोरखपुर,VON NEWS: कोरोना वायरस के खौफ से बाजार की रौनक गायब है। जिन बाजारों में दिनभर ग्राहकों का हुजूम नजर आता था वहां भी इक्का-दुक्का लोग नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बीते चार दिन के मुकाबले सोमवार को आवाजाही ठीक रही, लेकिन लोगों ने बाहर के खान-पान से दूरी बनाए रखी। रेस्टोरेंटों में बिक्री 35 फीसद तक कम हो गई है।
दुकानों पर बस सैनिटाइजर, मास्क व हैंडवाश की ही मांग
गोरखपुर शहर के सबसे व्यस्तम बाजारों में शुमार रेती, अलीनगर, गीता प्रेस रोड, शाहमारुफ, पांडेयहाता, गोरखनाथ, रुस्तमपुर और घंटाघर में सोमवार को ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। दुकानदार शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे। शाहमारुफ में रेडीमेड कपड़े के थोक विक्रेता संजय सिंह के मुताबिक कोरोना के कारण कारोबार चौपट हो रहा है। थोक विक्रेता मोहम्मद सलमान ने बताया कि दुकानदार रोजमर्रा का सामन खरीदने भी नहीं आ रहे हैं। जो आ रहे हैं उन्हें सिर्फ सैनिटाइजर, मास्क या हैंडवाश चाहिए। कोरोना के चलते बड़े बैनर की फिल्म रिलीज न होने होने का असर बॉक्स आफिस पर दिख रहा है। एडी सिनेमा के प्रबंध निदेशक नीरज दास ने बताया कि लोग सतर्कता बरत रहे हैं, इसलिए मॉल में कम भीड़ हो रही है।
खाने-पीने के सामान पर 60 फीसद तक की छूट
कोरोना के दशहत से रेस्टोरेंटों को खासा नुकसान हो रहा है। खासकर मांसाहार बेचने वाले रेस्टोरेंटों में ग्राहकों की संख्या 55 फीसद तक कम हो गई है। रेस्टोरेंट संचालक जोमैटो और स्विग्गी के जरिये 60 फीसद तक छूट दे रहे हैं।
यह भी पढ़े