पंखे से लटकता मिला महिला का शव पुलिस को मिला एक सुसाइड नोट
देहरादून,VON NEWS: डोईवाला थाना क्षेत्र के बुल्लावाला में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने तनाव में आकर खुदकशी करने की बात लिखी है।
एसएसआइ महावीर सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार की रहने वाली डॉली की शादी 2013 में बुल्लावाला निवासी अमित कुमार से हुई थी। अमित एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं और उनकी दो बेटियां हैं। इनमें से एक तीन जबकि एक चार वर्ष की है। सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच डॉली अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।
किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला पंखे से लटक रही थी। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआइ ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने खुदकशी का कारण तनाव लिखा है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, जिस पर पंचनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट ने की। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।
कोतवाली अंतर्गत जमनीपुर की उपप्रधान ने प्रधान के पति के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। वहीं ग्राम प्रधान ने भी दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
जमनीपुर की उपप्रधान ने तहरीर में बताया कि वह दो मार्च को अपने पति व वार्ड सदस्यों के साथ विकासनगर ब्लॉक में सर्टिफिकेट लेने गई थी और पंचायत का कार्यवाही रजिस्टर देखने की मांग पंचायत सचिव अमित सेमवाल से की। सचिव ने कहा कि इस संबंध में प्रधान के पति शिशुपाल से बात कर करें। जब फोन पर शिशुपाल से बात की तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
यह भी पढ़े