कोरोना के खौफ से सहमी पाक सेना, ड्युटी पर जाने से किया इंकार

इस्‍लामाबाद,VON NEWS:  पाकिस्‍तान सेना में इन दिनों भारत का खौफ नहीं है। वह कोरोना के आतंक से सहमी हुर्इ है। कोरोना का आतंक इस तर से व्‍याप्‍त है कि उसके कुछ सैनिकों ने काम पर जाने से मना कर दिया है। इससे रोना को लेकर पाकिस्‍तान की चिंताएं बढ़ गई है।

पाकिस्‍तान में तीन एयरपोर्ट को छोड़कर यहां के सभी हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। पाक स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर में जांच के दौरान अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। देश में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहां करीब नौ लाख लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा चुकी है।

पाकिस्‍तान की सेना में कोरोना की सेंध 

पाकिस्तान आर्मी में भी कोरोना का आतंक है। पाक सेना के कुछ अधिकारी कोरोना की गिरफ्त में हैं। इसके बाद से पाक सेना में जबरदस्‍त दहशत व्‍याप्‍त है। वायरस के भय से सैनिक ड्यूटी पर जाने से भी कतरा रहे हैं। कुछ सैनिकों और अधिकारियों ने ड्यूटी पर जाने से ही इनकार कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान आर्मी के कम से कम आठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन लेफ्टिनेंट कर्नल, दो कर्नल, दो ब्रिगेडियर और एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

यह भी पढ़े

इंस्टाग्राम पर केवल 4 लोगों को फॉलो करते हैं प्रभास:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button